Friday, 23 December 2016

“ नव वर्ष में नवसंकल्प “




परम सत्ता द्वारा रचित यह सृष्टि सौंदर्य का आगार है | चहुँ ओर परम का सौंदर्य बिखरा है तथा मनुष्य का जीवन तो इतना सौन्दर्यपूर्ण एवं आनंदपूर्ण है कि उसका प्रत्येक क्षण मूल्यवान है | आवश्यकता है तो मात्र उस विवेकपूर्ण दृष्टि की जो इस सौंदर्य का पान कर सके | मनुष्य के जीवन की सभी अवस्थाएँ – शैशव, किशोरावस्था, युवावस्था, प्रौढ़ावस्था एवं वृद्धावस्था अपना एक विशेष सौंदर्य लिए हुए हैं तथा जब समय के साथ व्यक्ति एक अवस्था से दूसरी अवस्था में प्रवेश करता है तो उस परिवर्तन का भी एक अलग ही आनंद, एक अलग ही सौंदर्य है | वास्तव में परिवर्तन का जो नियम सृष्टि का आधार है, वही जीवन को सौन्दर्यपूर्ण करता है | यदि सदा एक ही अवस्था, एक ही परिस्थिति बनी रहे तो जीवन का रस समाप्त हो जाता है, जीवन नीरस हो जाता है | जीवन को रसपूर्ण बनाता है ---- परिवर्तन | यही कारण है कि व्यक्ति सदैव नवीनता का स्वागत करता है | वह जीवन में कुछ नया चाहता है | यह नवीनता ही मनुष्य के भीतर उत्साह, उमंग, नवऊर्जा एवं कर्मठता का संचार करती है | नवजात शिशु का जन्म, नववधू का आगमन, नवीन गृह में प्रवेश, नवीन कार्य का प्रारम्भ,  नवीन अध्याय का प्रारम्भ ---   जीवन की ये सभी घटनाएँ, सभी पड़ाव मनुष्य के जीवन में नवऊर्जा लेकर आते हैं तथा इन्हीं पड़ावों में से एक है --- नववर्ष का आगमन |

जिस प्रकार सूर्योदय प्रतिदिन मनुष्य के भीतर कर्मठता एवं उत्साह का संचार कर देता है, उसी प्रकार नववर्ष प्रतिवर्ष मनुष्य के भीतर नई उमंग, नए संकल्प तथा नई प्रेरणा लेकर आता है | इधर गत वर्ष अतीत में खिले एक सुंदर पुष्प की भांति समय के गर्भ में समा रहा है जिसकी पंखुड़ियों रूपी स्मृतियाँ आपके मानस पटल पर अंकित है तथा उधर नववर्ष खिलती कली की भांति पुष्प में परिवर्तित होने की स्थिति में है जो आपके कोमल स्पर्श, प्रेमपूर्ण दृष्टि तथा उत्साह, उमंग एवं नवऊर्जा पूर्ण देख-रेख की प्रतीक्षा कर रहा है | सन्धि की यह वेला अत्यंत महत्वपूर्ण है | अतीत की उपलब्धियों के लिए स्वयं की पीठ थपथपाएं, असफलताओं से शिक्षा लें तथा नवसंकल्प के साथ नववर्ष का अभिनंदन करें | नवनिर्माण, नवसृजन, नवप्रेरणा, नवजीवन, नवउत्साह का बांहें फैलाकर स्वागत करें |आपका अतीत भी उज्ज्वल था, भविष्य भी उज्ज्वल है, आत्मविश्वास के साथ वर्तमान के एक – एक क्षण को सम्भाल लें | अपने जीवन को सार्थक करने के लिए कुछ संकल्प लें और सद्गुरु एवं ईश्वर से प्रार्थना करें कि वे आपको इन संकल्पों को पूरा करने की शक्ति  प्रदान करें | प्रकृति ने जो विशेषता, जो सद्गुण, जो कुशलता आप के भीतर दी है, उसे पहचानें, उसका विकास करें तथा जो गुण आप प्राप्त करना चाहते हैं, व्यक्तित्व में समाहित करना चाहते हैं, उनकी प्राप्ति के लिए प्रयासरत होने का संकल्प करें | अतीत की घटनाओं, अनुभवों एवं त्रुटियों से शिक्षा ग्रहण करें तथा भविष्य में उन्हें न दोहराने का संकल्प लें | दृढ़ता के साथ संकल्पबद्ध होकर जब आप आगे बढ़ेंगे तो पाएंगे कि सफलता के द्वार आपके लिए खुल रहे हैं | यह समय है संकल्पबद्ध होने का, यह अवसर है आत्म – विश्लेष्ण, आत्ममंथन एवं आत्मसुधार करने का, यह वेला है आत्म शोधन की | नवउत्साह एवं नवउमंग के साथ नववर्ष का स्वागत करें | सांसारिक एवं आध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों में सफलता की ओर बढ़ने के लिए संकल्पबद्ध हों | आप सभी के लिए मेरा आशीर्वाद है कि यह आने वाला वर्ष आपके लिए ईश्वर की अनंत कृपाएँ लेकर आए |


Wednesday, 7 December 2016

MEDITATION INCREASES HAPPINESS


MEDITATION INCREASES HAPPINESS

The law of nature is to change, change from summer to winter, from spring to fall, from light of the full moon to the darkness of the new moon.  Neither pains, nor pleasure lasts forever.  Pleasure comes after pain and pain is followed again by pleasure.  Reflecting like this, one must learn to tolerate the blows of time with patience and learn not only to endure but also to expect welcome, and enjoy both the joys as well as the sorrows of life. Meditation increases happiness in many folds.  Some of them are illustrated hereunder:


              Awareness: Meditation makes you aware of your posture, your breathing, your gestures, your body movements, your energy, and your overall presence. This awareness alone makes you show up more confident and happier.  Confidence is a contagious and attractive quality to wake you up daily.

             

              Tuning with Vibe:  Meditation makes you pay more attention to your surroundings. It also makes you to be totally present. You then easily pick up on the reaction of people around you, and as you tune into their energies, you show more empathy and compassion towards them. Giving and being of service to others increases your own happiness.


             Clear Thoughts: Meditation helps you collect your thoughts and think clearly. It reminds you that you don’t need to be in a rush all day long, you can pause, you can be silent, you can think and hear your thoughts, and you get a lot of clarity from slowing down. Meditation also makes you pay attention to your breath; sending more oxygen to your brain and centering your whole body and mind as a result.


             Emotions: Meditation enables you to channel your emotions with grace and control. It helps you show enthusiasm and exuberance without being overly silly. It helps you to be more certain and more assertive in your message. It helps you smooth out the edges. Just do as you would do if you are cleaning up audio wave forms and removing the peaks and valleys.


             Connection: Meditation enables you to channel your emotions with grace and control. It helps you focus your attention on what is really important and let the unimportant stuff go in the process. For instance, you focus more on relationships and less on the minutia of life, the longer you meditate. Happier relationships are the key to more happiness!


Meditation Guru Archna Didi is a name of purity and divinity. She is a young and dynamic master in the world of meditation. She teaches different and practical techniques of meditation. She has taken up an initiative of enlightening people to reunite with their roots, with their soul. She is the Chairperson and Founder of Celebrating Life Foundation.  Didi is a dynamic personality who takes up the current issues and makes all the efforts to improve the situation through the network of people whom Didi has nurtured through her blessings and teachings. She is not just a name or a meditation master. She is a living soul and has taken care of all the worries and doubts of her known and disciples.  Without saying anything she quietly solves many of the problems. She has made an effort to bring self realization in the society. 


               Meditation Guru  Archna didi takes several meditation sessions in different states of India and also outside India, so that society at large is benefitted by her teachings and blessings. The sessions are so good, reviving and rejuvenating that one cannot stop from meeting and attending her sessions again. Her smile brings the whole universe at one place. The moment she holds her devotee's hand, she carries all the problems, worries and doubts on her and with her simplicity removes all the obstacles.


               This divine soul Archna Didi came to this world on 27th March and each year her devotees celebrate this day with lots of joy. She comes after her two months of Maun Sadhana on this day with all her energies showering on us. This is a great time to be with her and take blessings from her. Everyone is invited to this celebrating event where Didi through her high gained energies benefits society at large.  Be a part of this divinity as some events come only once in a lifetime and give us unforgettable memories



You all are coordinately invited to this grand celebration on 27th March 2017,  Monday at Des Raj Arya Auditorium, East of Kailash evening 6 : 30 pm onwards.





Wednesday, 23 November 2016

भीतर का संसार








व्यक्ति का जीवन स्वयं में एक रहस्य है | सभी के मन में जीवन के विभिन्न आयामों को लेकर अनेक प्रश्न उठते हैं जिनके उत्तर हम बाहर खोजने का प्रयास करते हैं किंतु खोज नहीं पाते | वस्तुतः संसार उतना ही नहीं है जितना स्थूल आँखों से दिखाई देता है | स्थूल आँखों की पहुंच से परे भी संसार के अनेक रहस्य हैं | मनुष्य का स्थूल शरीर भी जो कुछ स्थूल आंखों से दिखाई देता है , मात्र उतना ही नहीं है | जिस प्रकार नन्हे से बीज में वृक्ष बनने की संभावना एवं शक्ति छिपी है , उसी प्रकार मनुष्य के भीतर भी अनेक शक्तियाँ छिपी हैं | स्थूल शरीर के भीतर सूक्ष्म शरीर तथा उससे जुड़े अनेक तत्व अत्यंत रहस्यात्मक हैं तथा इन रहस्यों के अनावरण का एक ही माध्यम है -------- ध्यान  ।

ध्यान के पथ पर अग्रसर होते – होते वे रहस्य उद्घाटित होने लगते हैं तथा भीतर की शक्तियाँ जागृत होने लगती हैं | ध्यान की विशेष विधियों के अभ्यास से व्यक्ति को वह सुनाई देने लगता है जो कभी नहीं सुना ; वह दिखाई देने लगता है जो कभी नहीं देखा ; वह अनुभूति होने लगती है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की , किंतु यह स्थूल कर्णों , स्थूल आँखों तथा स्थूल शरीर का विषय नहीं है | यह भीतर का संसार है , सूक्ष्म संसार है।

जब ध्यान के माध्यम से व्यक्ति इसमें प्रवेश करता है तो आश्चर्य से भर जाता है कि भीतर का सौंदर्य , भीतर का संसार कितना मोहक , कितना आकर्षक है तथा कितना दिव्य है किंतु उसमें प्रवेश सम्भव है ---- सद्गुरु का हाथ थामकर , उनके मार्गदर्शन में उनके शरणागत होकर |


स्वप्रयास से साधक इसमें प्रवेश नहीं कर सकता | सद्गुरु का मार्गदर्शन ही उसका एकमात्र सम्बल होता है तथा इस मार्गदर्शन में निष्ठापूर्वक साधना करते – करते जब वह भीतर उतरता है तो आनंदविभोर हो उठता है | भीतर वे दृश्य दिखाई देते हैं जो स्थूल आँखों से देखे नहीं जा सकते, वह ध्वनि सुनाई देती है जो स्थूल कर्णों से कभी नहीं सुनी जा सकती | वे अनुभूतियाँ होती हैं जो शब्दों में वर्णित नहीं की जा सकतीं। |
बांसुरी के सात स्वरों की भांति ही सूक्ष्म शरीर में सात चक्र माने जाते हैं जिनमें से होकर विद्युत की भांति ध्यान की सूक्ष्म  ऊर्जा ऊपर उठती है | ऊर्जा के यह सात केन्द्र                , सात चक्र जब साधना द्वारा सक्रिय होते हैं , जागृत होते हैं तो साधक के समक्ष एक नवीन संसार का द्वार खुल जाता है ।चक्रों के सक्रियकरण के फलस्वरूप , भीतर छिपी क्षमताओं एवं सम्भावनाओं के जागृत होने से साधक के व्यक्तित्व में विशेष गुण प्रकट होने लगते हैं।
वह सांसारिक क्षेत्र में भी सफलता की ओर अग्रसर होने लगता है तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उत्तरोतर आगे बढ़ने लगता है , उसके सम्पर्क में आने वाले लोग उसके विलक्षण गुणों से प्रभावित होने लगते हैं |
ध्यान का यह संसार बहुत सुंदर , मोहक तथा अद्भुत है तथा मानव जीवन इसमें प्रवेश का स्वर्णिम अवसर है।

                                                                               ----  ध्यान गुरु अर्चना दीदी

Tuesday, 15 November 2016

MOON CHAKRA MEDITATION


    THE GATEWAY TO PHYSICAL, MENTAL AND SPIRITUAL EXCELLENCE. 

" Moon " CHAKRA MEDITATION signifies the full flowering of consciousness and introduces you to the seven vital energy centers in the body, called CHAKRAS.
This powefull meditation takes you to a whole new spiritual level. It makes you a much calmer person and completely cools down the mind.
SOME OF THE BENEFITS OF THIS UNIQUE WORKSHOP
*  Activation of all Seven Chakras. 
*  Purification of mind, body and soul.
*  Ensures better Physical and Sound Mental Health
    ( Relieves depression, tension, worries, anxiety etc. ) 
*  Blossoms good relations.
*  Helps in balancing emotions.
 Makes one more relaxed, energetic, enlightened and positive.
*  Realization of true self.
*  Spiritual enhancement and unity with supremem power.
SO JOIN US TO FEEL THE MAGICAL EXPERIENCE OF " MOON " CHAKRA 
MEDITATION !!!

Thursday, 6 October 2016

दीपावली के अवसर पर आइए अपने सौभाग्य को जगाएं।


परम पूज्य ध्यान गुरू “अर्चना दीदी” के प्रकाशमयी सान्निध्य में दीपावली के शुभ उपलक्ष्य में

“दीपावली महोत्सव कार्यक्रम”

29 अक्टूबर 2016 ( 8:00 am)
SANATAN DHARM MANDIR - LAJPAT NAGAR III ( NEWDELHI )

कार्यक्रम विवरण
प्रातः 8:00 बजे - लक्ष्मी - गणेश पूजन एवं यज्ञ
                         9:00 बजे- दर्शनम् एवं भजन
                         9:30 बजे - ध्यान एवं आशीर्वचन

दीपावली के अवसर पर आइए अपने सौभाग्य को जगाएं।

दीपावली का यह त्यौहार प्रकाश की दिव्य किरणों के साथ निकट आ रहा है | इस उपलक्ष्य में दीप प्रज्वलन द्वारा घर आंगन को तो प्रकाशित करें ही , साथ ही आइए अपने हृदय मंदिर में भी ज्ञान, भक्ति, ध्यान तथा साधना के दीप प्रज्वलित करने का प्रयास करें | परम पूज्य “ अर्चना दीदी “ की असीम अनुकम्पा से, उनके प्रकाशमयी सान्निध्य का लाभ प्राप्त करें, अपने अन्तःकरण को प्रकाशित करें ताकि दीपावली का यह पर्व हमारे जीवन में प्रसन्नता, शांति, प्रेम, सौम्यता, उत्साह व उमंग का प्रकाश लेकर आए|

आप सभी इस दीपावली महोत्सव में दीदी द्वारा निर्देशित विशेष लक्ष्मी – गणेश पूजन, यज्ञ एवं ध्यान में इष्ट मित्रों सहित, सपरिवार उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित हैं |

CELEBERATING LIFE FOUNDATION      9999303130, 9213444499

Tuesday, 13 September 2016

Positive Control

               

  Positive Control

   The positive control of a winner is acceptance of full responsibility for causing the effects in his/her life. Winners know that barring congenital faults, self and positive control is the key to both mental, physical health and can contribute enormously to total being. They take the credit for determining, creating, making their own place in the world.

    You are on the driver seat in your own life. In many respects, you have exerted control since you were born and cried for milk and a dry diaper. You can learn how to respond and adapt more successfully to the stresses in life by accepting responsibility today for causing your own effects. You alone hold the key to your reactions to people who want to rain on you.

   Remember, it's not so much "what happens" that counts in life, it's "how you take it" that counts. The real essence of positive control is that nearly everything in life is volitional and that each of us has many more choices and alternatives than we are willing to consider. We have even control over certain body functions that we thought were involuntary.  A winner says: "I take the credit or the blame for my performance." Losers say: "I can't understand why life did this to me.

   Meditation Satguru Archna Didi teaches us the following action plan:

    1. Take the blame and the credit for your position in life honestly and openly.
    2. In place of "I have to" use "I have decided to". In place of "I am afraid to" use "I am more comfortable doing this.
   3. Learn how to relax mentally and physically.
   4. Set a specific time-frame each week to initiate action letters and action calls on your own behalf. If someone has not responded for a letter from you within two weeks, send a reminder or follow up or a phone call. If there is still no response, take an alternative approach with someone else.
   5. Carry another motto with you and make it part of your life. Action "TNT" (Today Not Tomorrow).
   6. Sit down and list positive alternatives of habits that you seriously want to change.
    7. Your company cares, your family cares but your job does not care. Only you can take the initiative to give your job what it has deserved all along. Give your maximum effort to your job, your company, your routine and your services to the others.  Renew your dedications for another month.
   8. Invest in your knowledge and skill development. It is said, "if an individual emptied his purse into his head, no one can take it from him."
   9. Set your alarm-clock a half-hour early tomorrow morning and leave it at the earlier setting. Use this extra half-hour of your life to wake up and live. Use this time to answer the question, how can I best spend my time today on priorities that are important to me.





ॐ चक्र साधना शिविर

ध्यान गुरु अर्चना दीदी की पावन उपस्थिति में नोएडा स्टेडियम में आयोजित ॐ चक्र साधना शिविर

8 से 11 सितम्बर 2016, ध्यान गुरु अर्चना दीदी की दिव्य उपस्थिति में नोएडा स्टेडियम में ॐ चक्र साधना शिविर का  विशेष आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली,  द्वारका, फरीदाबाद तथा नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों से साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दीदी ने चक्र साधना के रहस्य उद्घाटित  किए तथा साधकों को चक्र सक्रियकरण का अनुभव कराकर कृतार्थ किया।

दीदी ने साधकों को संबोधित करते हुए चक्र साधना के जीवन में लाभ पर भी प्रकाश डाला। साधना के साथ साथ साधकों को प्राणायाम, यौगिक क्रियाओं एवं हास्य का भी अभ्यास कराया गया।

ध्यान की इन सरल एवं प्रभावशाली विधियों द्वारा दिव्य अनुभूति प्राप्त कर सभी आनंदित हो उठे। भाव विभोर हो साधकों ने दीदी से दीक्षा प्राप्त करने, सेवा व साधना में आगे बढ़ने तथा संस्था की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए विशेष रुचि दिखाई।

नोएडा में साधकों का एक ऐसा समूह बनने का प्रस्ताव भी रखा गया जो नोएडा में मासिक रूप में एकत्रित होकर ध्यान की धारा प्रवाहित कर सकें।

नोएडा के शिविर के सफल आयोजन में दीदी के चरणों में जिन साधकों की अहम् भूमिका रही:

श्री ओ. पी. अनेजा, श्री दिनेश भारद्वाज (रिज़र्वेशन सुपर्वाइज़र, भारतीय रेल), सी. ए. राकेश सोनी (स्व नियोजित), सी. ए. वाई. के. गुप्ता (सेवारत), श्रीमती नीना यादव (रिजर्वेशन सुपर्वाइज़र भारतीय रेल), श्रीमती निशा सिंघल (सेवारत- टैक्नेट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड)।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि रहे:
सिटी मजिस्ट्रेट श्री बच्चू सिंह जी, प्रोजेक्ट इन्जीनियर नोएडा ओथोरिटी श्री एस. सी. मिश्रा जी, आर. डब्ल्यू. ए. अध्यक्ष श्री एन. पी. सिंह जी, कस्टम एंड एक्साइज कमिश्नर श्री आर. के.  सक्सेना जी इत्यादि।